भारत के सबसे लम्बे इंसान धर्मेंद्र प्रताप को 6 वर्षो बाद डॉक्टरों ने दिलाई दर्द से राहत, कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी नहीं मिल रहा था आराम।  

अहमदाबाद। पिछले 6 वर्षो से दर्द से परेशान भारत के सबसे लम्बे इंसान धर्मेंद्र प्रताप सिंह 8 फीट 1 इंच जो की काफी लंबे समय से दर्द से परेशान चल रहे थे। वह अपना इलाज कई जगह करवा चुके थे, लेकिन कोई आराम नहीं हो रहा था, जिस कारण उनकी हड्डिया काफी कमजोर हो चुकी थी और उन्हें चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां के डॉक्टरों ने किया फ्री में ऑपरेशन 
जब धर्मेंद्र सिंह के दर्द के बारे में अहमदाबाद के एक हॉस्पिटल के डॉक्टरों को पता चला तो उन्होंने धर्मेंद्र प्रताप का ऑपरेशन फ्री में सफलता पूर्वक किया जिसके बाद उन्हें इस दर्द से रहत मिली। इस बारे में धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि यह डॉक्टर मेरे लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। मेरे पास तो इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं इलाज करा सकूं।

सोशल मीडिया के जरिये डॉक्टरों को चला था दर्द का पता 
सोशल मीडिया में धर्मेंद्र प्रताप काफी छाए हुए थे और उनके दर्द के बारे में लोग काफी ट्वीट कर रहे थे, इसी सोशल मीडिया से अहमदाबाद के डॉक्टरों को उनके दर्द का पता चला और उन्होंने ऑपरेशन कर धर्मेंद्र प्रताप को दर्द से मुक्ति दिलाई अब वह आराम चल फिर पा रहे हैं।

यूपी के सीएम से भी कर चुके हैं मुलाकत
धर्मेद्र प्रताप सिंह यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। धर्मेंद्र 2013 में दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसकी वजह से उनके कमर के नीचे का भाग मूवमेंट नहीं कर पा रहा था। इसके लिए उनका ऑपरेशन भी किया गया था। लेकिन वह फिर भी पूर्ण रुप से ठीक नहीं हुए थे। आए दिन वह दर्द की वजह से परेशान भी रहते थे। उन्होंने उस वक्त यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपनी लंबाई से परेशान हैं। लंबाई उनके लिए जिंदगी की चुनौती बन गई है।

अब आराम से चल फिर सकेगा सबसे लंबा इंसान
धर्मेंद्र सिंह के कुल्‍हे का प्रत्‍यारोपण किया गया है। करीब एक महीने तक इलाज और लगातार फिजियोथेरपी के बाद वह अब बेहद कम सपोर्ट और दर्द के आसानी से चल पा रहे हैं। डॉक्‍टरों के मुताबिक भारत के सबसे लंबे इंसान धर्मेंद्र सिंह की परेशानी उनके लंबाई और स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति की वजह से है। यह डॉक्‍टरों के लिए दुर्लभ मामला था।