कर्नाटक के धारवाड़ में यूथ कांग्रेस नेता फिरोज पठान की शादी से 2 हफ्ते पहले घर में घुसकर बेरहमी से चाकू से हत्या कर दी गई। CCTV में 40 सेकंड का खौफनाक मर्डर कैद हुआ जिसमें 4 हमलावर दिखे। पुलिस जांच में जुटी, लेकिन मर्डर का रहस्य और गहरा गया है-आखिर कौन था मास्टरमाइंड?

Youth Congress Leader Killed: कर्नाटक से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। धारवाड़ में 32 वर्षीय यूथ कांग्रेस नेता फ़िरोज़ पठान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिस व्यक्ति की शादी कुछ ही दिनों में होने वाली थी, उसकी जिंदगी एक ही पल में खत्म हो गई।

कैसे हुई पूरी वारदात?

घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। पठान अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तभी एक युवक उनके घर में घुसा और उनके पास बैठ गया। कुछ ही देर में दो और लोग घर के बाहर गेट पर खड़े हो गए। CCTV फुटेज में दिखता है कि पठान फोन पर बात करते हुए दरवाजे पर खड़े होते हैं। तभी पीछे से आए हमलावर ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। वार होते ही पठान घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावर भी उनके पीछे-पीछे अंदर घुस गए।

Scroll to load tweet…

40 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

हमले के बाद महज 40 सेकंड के भीतर चारों हमलावर घर से बाहर निकल गए। इस दौरान आसपास के लोग बाहर खड़े थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना से कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। बाद में जब लोग घर के अंदर पहुंचे, तो पठान का शव बेडरूम में फर्श पर पड़ा मिला। उनके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे और चारों तरफ खून फैला हुआ था।

शादी की खुशियां मातम में बदली

इस घटना ने इसलिए और भी ज्यादा लोगों को झकझोर दिया क्योंकि फ़िरोज़ पठान की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन अचानक हुई इस हत्या ने पूरे घर को गम में डुबो दिया। स्थानीय लोगों और समर्थकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

पुलिस जांच और CCTV बना अहम सुराग

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज में हमलावरों के चेहरे और भागने के रास्ते कैद हुए हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी-क्या यह पुरानी रंजिश थी या कोई और साजिश।