नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ विश्वविद्यालय में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शनिवार को होने वाली सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं

नई दिल्ली: नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ विश्वविद्यालय में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शनिवार को होने वाली सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आज होने वाली सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का मार्च रोकने के कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गयी थी। प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय से निकलकर संसद भवन की ओर जाना चाह रहे थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)