इसके तहत राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर अपलोड किया है जिसमें लाल साड़ी पहनी ‘भरतनाट्यम’ नर्तकी ‘नमस्ते’ कर रही हैं। इसके साथ संदेश लिखा है, “दूसरों का अभिवादन करने के लिए नमस्ते कहें, कोरोना से लड़ें।” 

बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार को ‘हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करें’ नाम से एक अभियान शुरू किया। यह अभियान लोगों को पारंपरिक भारतीय शैली में एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सराकार ने वायरस को रोकने के लिए साफ-सफाई की सलाह दी

इस अभियान के तहत कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए नियमित तौर पर हाथ धोने जैसी साफ-सफाई की आदतें अपनाकर संक्रमण से खुद को बचाने की सलाह दी जाएगी।

इसके तहत राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर अपलोड किया है जिसमें लाल साड़ी पहनी ‘भरतनाट्यम’ नर्तकी ‘नमस्ते’ कर रही हैं। इसके साथ संदेश लिखा है, “दूसरों का अभिवादन करने के लिए नमस्ते कहें, कोरोना से लड़ें।”

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)