बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और उनके आठ वर्षीय बेटे के शव आठ अक्टूबर को उनके घर में खून से लथपथ मिले थे। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

कोलकाता: पुलिस ने मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि उत्पल बेहरा को जिले में सागरदीघि के साहापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह पेशे से राजमिस्री है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीमा पॉलिसी को लेकर था विवाद

बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और उनके आठ वर्षीय बेटे अंगन के शव आठ अक्टूबर को मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में उनके घर में खून से लथपथ मिले थे। पुलिस ने बताया कि बेहरा ने दो जीवन बीमा पॉलिसी के लिए पाल को धन दिया था। पुलिस ने कहा, ‘‘हालांकि पाल ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी लेकिन उसने दूसरी पॉलिसी के लिए उसे रसीद नहीं दी। पाल और बेहरा के बीच पिछले कुछ सप्ताह से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। पाल ने उसका अपमान भी किया था, जिसके बाद बेहरा ने उसकी हत्या करने का फैसला किया।’’

पुलिस ने बताया कि बेहरा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)