कोरोना की दहशत की बीच गुजरात से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपनी 3 संतानों को कुएं में फेंककर खुद ने भी फांसी लग ली।

अमरेली (गुजरात). देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच गुजरात से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपनी 3 संतानों को कुएं में फेंककर खुद ने भी फांसी लग ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले बच्चों को मारा, फिर खुद ने लगा ली फांसी
दरअसल, यह खौफनाक घटना अमरेली में 6 अप्रैल की शाम की बताई जाती है। जहां हंसा बेन नाम की महिला ने पहले अपनी तीन संताने बेटी आरती (7), बेटा कौशिक (5) और बेटे हितेश (3) को कुए में फेंका। फिर खुद ने भी छलांग लगा दी, तीनों मासूमों की तो फेंकने के तुंरत बाद मौत हो गई। लेकिन, पानी कम होने के चलते महिला डूब नहीं पाई और वह बच गई। इसके बाद उसने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर कुए में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने चारों के शवों को निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला और उसके पति किसान बुधाभाई उर्फ मंगल वालाभाई शियाण का आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। जिसको लेकर महिला अक्सर दुखी रहती थी। सोमवार दोपहर के दिन दोनों के बीच खाना अच्छा नहीं बनने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मृतका अपनी तीनों बच्चों को लेकर घर से बाहर चली गई थी। वहीं पति का कहना है कि वह महेशा लड़ती रहती थी, लेकिन, इतना भयानक कदम उठा लेगी यह सोचा नहीं था।