देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक चौंकाने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। जहां एक दादी ने अपनी तीन साल की पोती की अपने प्रेमी से हत्या करवा दी। क्योंकि मासूम बच्ची इन दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही थी।

नोएडा/दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक चौंकाने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। यहां 5 दिन पहले 3 साल की मासूम बच्ची का रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज सोमवार को इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने उसने पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने कहा कि यह पूरी साजिश बच्ची के दादी ने रची थी, उसने ही अपनी पोती की हत्या करवाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस की मार में सारा गुनाह कर लिया कबूल
दरअसल, यह घटना नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव का है। जहां 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में 3 साल की बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की छानबीन की और उसके परिवार तक पहुंची। शुरूआत में तो यह मामला पुलिस को कुछ और ही लग रहा था। लेकिन जब कड़ी-कड़ी मिलाकर पुलिस ने जांच की तो सारी कहानी सामने आ गई।

दादी ने प्रेमी के साथ मिलकर पोती को मारने की रची साजिश
वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर बच्ची के पड़ोस में रहने वाले अधेड़ युवक हेमंत (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और सारा राज उगल दिया।
उसने बताया कि बच्ची के दादी और उसके बीच अवैध संबंध थे। आरोपी बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। लेकिन यह बच्ची बाधा बन रही थी, इसलिए उसकी दादी ने रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची।

बच्ची का पिता जेल में तो मां चली गई छोड़कर
बता दें कि मासूम बच्ची का पिता एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। जबकि उसकी मां पहले ही छोड़कर अपने मायके चली गई थी। ऐसे में बच्ची अकेली अपनी दादी के पास रहती थी। दादी का एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। वह दोनों शादी के बाद साथ रहना चाहते थे, लेकिन बच्ची उनकी मुसीबत बन रही थी। इसलिए दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि उसने हत्या से पहले उसका रेप किया था।