ओड़िशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काटी। लेकिन 7 साल बाद वही पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूमते हुए मिली।

ओड़िशा. केंद्रपाड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काटी। लेकिन 7 साल बाद वही पत्नी प्रेमी के साथ घूमते हुए मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के दो महीने बाद हो गई थी गायब 
दरअसल, यह घटना साल 2013 में सामने आई थी। जब केंद्रपाड़ा जिले के रहने वाले अभय नाम के युवक की पत्नी इतिश्री मोहराना शादी के दो महीने बाद अचानक गायब हो गई थी। काफी तलाशन के बाद जब वो नहीं मिली तो उसके पिता प्रहलाद मोहराना ने अभय के खिलाफ बेटी की हत्या का केस दर्ज करा दिया था।

युवती के पिता ने दामाद को करवाई थी सजा
प्रहलाद ने शिकायत में कहा कि उसका दामाद बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। इसी के चलते उसने इतिश्री को मार डाला और शव को कहीं फेंक दिया। इसके बाद अब वो पत्नी को ढूढ़ने का झूठा नाटक कर रहा है। 

हत्या के आरोप में सजा काट चुका है पति
केंद्रपाड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सबूत नहीं मिलने पर उसको जमानत पर रिहा कर दिया। इसके बाद अभय ने इतिश्री की तलाश शुरू कर दी। क्योंकि उसको पता था कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है। सात साल बाद जाकर युवक को उसके बारे में जानकारी लगी। एक दिन उसने देखा कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने इतिश्री और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 

युवती ने कोर्ट में बताई लव स्टोरी
युवती ने बताया कि वह शादी से पहले राजीव से प्यार करती थी। हम दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन घरवालों ने जबरन अभय के साथ उसका विवाह करवा दिया। फिर एक दिन मैंने राजीव को फोन कर भागने का प्लान बनाया और हम दोनों गुजरात जाकर रहने लगे। अब हमारे दो बच्चे भी हैं।