पंजाब और हरियाणा में पराली जलने से होने वाले प्रदूषण का दिल्ली के प्रदूषण में सिर्फ करीब 5-7 प्रतिशत का ही योगदान है। लेकिन अगर उत्तर से हवा बह रही हो तो यह बढ़ सकता है। 

नई दिल्ली: एन्वॉयरनमेंटलिस्ट सुनीता नारायण ने हाल ही में कहा कि दिल्ली में लगभग 65 प्रतिशत प्रदूषण स्थानीय स्रोतों के कारण होता है और यह राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में खराब या बहुत खराब एयर क्वालिटी का मुख्य कारण है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बढ़ सकता है प्रदूषण दर 

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलने से होने वाले प्रदूषण का दिल्ली के प्रदूषण में सिर्फ करीब 5-7 प्रतिशत का ही योगदान है, लेकिन अगर उत्तर से हवा बह रही हो तो यह बढ़ सकता है।

Scroll to load tweet…

उन्होंने कहा कि आमतौर पर मध्य अक्टूबर के बाद प्रदूषण बढ़ता है, लेकिन प्रदूषण के स्रोत वैसे ही बने रहते हैं। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) की महानिदेशक नारायण ने पर्यावरण थिंक टैंक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किए गए एक वीडियो में ये टिप्पणियां कीं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)