पैदल यात्री बर्फ से ढंके रास्तों से होकर भवन तक पहुंच रहे हैं, जहां मुख्य मंदिर स्थित है।

जम्मू. जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि तीर्थयात्रा में कोई परेशानी नहीं आयी। पैदल यात्री बर्फ से ढंके रास्तों से होकर भवन तक पहुंच रहे हैं, जहां मुख्य मंदिर स्थित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि सोमवार से ही श्राइन क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है। अभी तक कुछ इंच बर्फ गिरी है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित कर दी गई है। सोमवार को भी हेलीकॉप्टर ने भवन तक कुछ ही फेरे लगाए थे। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के बाद सेवा शुरु होने की संभावना है।