उत्तराखंड के कोटद्वार के एक मदरसे की मौलाना पर अपनी छात्रा के यौन शोषण का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि मौलाना उसका पिछले पांच साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने अश्लील फोटो खींच लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वो शोषण कर रहा था। युवती उत्तर प्रदेश में रहती है, इसलिए मामला ट्रांसफर किया गया है।

कोटद्वार, उत्तराखंड. यहां के ग्रासटनगंज इलाके में स्थित एक मदरसे को चलाने वाले मौलाना पर अपनी पूर्व छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। युवती ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चूंकि युवती की ससुराल यूपी के नजीबाद में हुई है, इसलिए शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद केस वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि मौलाना पिछले 5 साल से उसका शोषण कर रहा था। कोटद्वार पुलिस के पास पहुंची युवती ने बताया कि मौलाना ने एक बार डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया था। इसके उसने आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर वो शोषण कर रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के बाद भी कर रहा था परेशान...
युवती इसी मदरसे में पढ़ती थी। अब उसकी शादी हो चुकी है। युवती ने कहा कि शादी के बाद भी मौलाना उसे परेशान कर रहा था। वो जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। मौलाना उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था।

इसी मदरसे में युवती पहले पढ़ा करती थी।

लव जिहाद: और टूट गया मां के सब्र का बांध, फूट-फूटकर रो पड़ी, 22 दिन से गायब है 15 साल की बेटी

रेवाड़ी, हरियाणा. बल्लभगढ़ में हुए निकिता हत्याकांड ने यूपी सहित हरियाणा और मध्य प्रदेश में लव जिहाद (Love Jihad) के खिलाफ सरकारों को सख्त फैसले लेने पर विवश कर दिया है। तीनों ही राज्य लव जिहाद रोकने कड़े कानून बनाने जा रहा है। इस बीच रेवाड़ी से एक और चौंकाने वाली खबर आई है। यहां से एक 15 वर्षीय नाबालिग पिछले 22 दिनों से गायब है। लड़की की मां ने रोते हुए कहा कि उसकी बेटी को एक मुस्लिम लड़का भगाकर ले गया है। पुलिस उसे अब तक नहीं ढूंढ पाई है। इस मामले में 11 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस का तर्क है कि आरोपी को ढूंढने कई टीमों को लगाया गया है। लड़की की मां ने कहा कि आरोपी उसके देवर की JCB मशीन का ड्राइवर था। वो उसकी बेटी को बहन की तरह मानता था।

लड़की की मां ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वो थाने के चक्कर काट-काटकर थक गई। वहीं, थाना इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लड़की को ढूंढने टीमें लगाई गई हैं। यह मामला सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के सामने भी उठ चुका है।