दिल्ली में एक महिला के कत्ल के मामले में दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसकी हत्या किसी और ने नहीं मृतका के पति ने की थी। मर्डर से पहले आरोपी ने अपने दोस्त से उसका रेप भी करवाया था। 

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह पहले हुए एक महिला के मर्डर में पुलिस ने कातिल तक पहुंच चौंकाने वाला खुलासा किया है। कत्ल ने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका का पति निकला। आरोपी ने पहले तो अपने दोस्त से पहले बीवी का रेप कराया। इसके बाद उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इस क्राइम में आरोपी की पहली पत्नी ने भी उसका साथ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के साथ रहने बिहार से दिल्ली आई थी महिला
दरअसल, आरोपी ने दो शादियां कर रखी थीं, एक साथ वह पहले से दिल्ली में रहता था। जबकि दूसरी पत्नी और मृतका मूल रुप से बिहार की रहने वाली थी। वह कुछ दिन पहले अपने पति के पास साथ रहने के लिए दिल्ली आई हुई थी। लेकिन यहां कुछ दिन रहने के बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच आरोपी और उसकी पहली पत्नी ने महिला को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 

आरोपियों गुनाह कबूलते हुए सुनाई जुर्म की कहानी
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जांच में पता चला कि पहली पत्नी को दूसरी पत्नी से जलन होती थी और उसने उसे खत्म करने की साजिश रची थी। इस वारदात को पूरा करने के लिए आरपी पति ने अपने एक दोस्त को भी शामिल किया। जांच में सामने आया कि मृतका के साथ पति के दोस्त ने पहले रेप किया और उसके बाद उसके पति और पहली पत्नी ने मिलकर उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं लाश को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक दिया। 

पुलिस ऐसे आरोपियों तक पहुंची
स्थानीय लोगों के जरिए 18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की झाड़ियों में एक 30 साल की महिला शव पड़ा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच-पड़ताल की। शुरूआती जांच में पता चला कि मृतक म हिला 16 अप्रैल की रात 9:00 बजेअपने पति के साथ देखी गई थी। दोनों मंगल बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। सीसीटीवी में दोनों के साथ देखा गया था।