कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के लिए शनिवार को 22 उपाध्यक्षों, 31 महासचिवों और 98 सचिवों की नियुक्ति की गई।

नई दिल्ली. कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के लिए शनिवार को 22 उपाध्यक्षों, 31 महासचिवों और 98 सचिवों की नियुक्ति की गई। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के इन पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ सुनील गुलाटी को कोषाध्यक्ष बनाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

90 नेताओं को यूपीसीसी का विशेष सदस्य बनाया

इसके साथ ही 90 नेताओं को यूपीसीसी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश, प्रदीप टम्टा और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने भारी-भरकम पीसीसी बनाकर सभी वरिष्ठ नेताओं को समाहित करने की कोशिश की है।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)