दुल्हन को स्टेज पर थप्पड़ मारना एक दूल्हे को इतना महंगा पड़ गया कि संगीत सेरेमनी वाले दिन ही उनका विवाह टूट गया। विवाद इतना सा था कि दु्ल्हन अपने भाई के साथ डांस कर रही थी। बस इसी बात पर दूल्हे राजा भड़क गए।

कुड्डालोर (तमिलनाडु). कभी आपने सुना है कि एक थप्पड़ की वजह से शादी वाले दिन ही फेरे से पहले शादी टूट गई हो। लेकिन ऐसा हुआ है, दुल्हन को स्टेज पर थप्पड़ मारना एक दूल्हे को इतना महंगा पड़ गया कि संगीत सेरेमनी वाले दिन ही उनका विवाह टूट गया। विवाद इतना सा था कि दु्ल्हन अपने भाई के साथ डांस कर रही थी। बस इसी बात पर दूल्हे राजा भड़क गए और गुस्से में आकर अपनी होने वाली दुल्हनिया को चांटा जड़ दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जरा सी बात पर फेरे से पहले टूट गई शादी
दरअसल, यह पूरा मामला तमिलनाडु कुड्डालोर जिले के पनरुती इलाके की है। जहां शादी समारोह चल रहा था, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और डीजे भी बज रहा था। तभी दुल्हन का एक कजिन वहां आया और उनके साथ नाचने लगा। इस दौरान भाई ने दुल्हन के कंधे पर अपना हाथ रख लिया। बस इसी बात पर दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने सबके सामने इसी बात पर दुल्हन को थप्पड़ मार दिया।

उसी वक्त दुल्हन ने दूसरे से कर ली दूसरी शादी
 मामूली बात से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। बाद में दूल्हा माफी मांगता रहा, लेकिन उसके साथ विवाह नहीं किया। इतना ही नहीं उसी दिन दुल्हन ने समारोह में आए किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली। अंजाम यह हुआ कि सजा-धजा दूल्हा और पूरी बारात को खाली ही लौटना पड़ गया।

सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा
शादी वाले दिन दुल्हन को थप्पड़ मारना और शादी टूटने वाली घटना की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वहीं इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। कैसे एक गलती इतनी भारी पड़ गई कि शादी वाले दिन ही शादी टूट गई। बता दें कि यह शादी 20 जनवरी को होनी थी। इससे एक दिन पहले हुए थप्पड़कांड के बाद दुल्हन के परिवार ने शादी तोड़ दी। 

 दूल्हे ने थाने पहुंच दुल्हन के खिलाफ दर्ज कराई FIR
विवाह टूटने की वजह से पहले वाला दूल्हा पनरुती ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन पहुंचा और दुल्हन के साथ ही उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी। लड़के ने कहा कि मैंने उसे किसी और के साथ डांस करने के लिए मना भी किया था। लेकिन वह नहीं मानी, उल्टा उसके कंधे पर हाथ भी रख लिया। इसलिए उसने थप्पड़ मारा। लेकिन बाद में दुल्हन के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसके साथ गलत बर्ताव किया। उसके साथ मारपीट की और गालियां दीं। इतना ही नहीं लड़की वालों से 7 लाख रुपए का हर्जाना भी मांग रहा है। उसका कहना है ये वो पैसा है जो उसके परिवार ने शादी की तैयारियों और समारोहों पर खर्च किया है।