अमित शाह सबसे पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे और फिर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। बता दें कि 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड प्रचार के लिए आएंगे। वह कुमाऊं का दौरा करेंगे। 

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Chunav 2022) की तारीख नजदीक आने के साथ सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसमें बाकी दलों से आगे दिखाई दे रही है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार उत्तराखंड में डेरा जमाए हुए हैं। इसी कड़ी में अब शुक्रवार यानी आज केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह (Amit Shah) रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) पहुंचेंगे। यहां वे घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। शाह सबसे पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे और फिर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। बता दें कि 30 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी उत्तराखंड प्रचार के लिए आएंगे। वह कुमाऊं का दौरा करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डोर-टू-डोर प्रचार
शाह आज सुबह 11 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां वह रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। गृहमंत्री छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे। पार्टी की तरफ से बताया गया कि शाह डोर टू डोर प्रचार के बाद बीजेपी के जिला कार्यालय में पहुंचेंगे जहां वो पूर्व सैनिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों, अनुसूचित जाति के लोगों के साथ वर्चुअल रैली के जरिए संवाद साधेंगे। अमित शाह शाम 4 बजे तक यहां रहेंगे।

शाह का पूरा कार्यक्रम
सुबह 11 बजे केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकाप्टर से गुलाबराय मैदान में आएंगे।
यहां से सीधे रुद्रनाथ महादेव के दर्शन को जाएंगे।
संगम बाजार से मुख्य बाजार में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में व्यापारियों और जनता से मिलकर समर्थन मागेंगे।
गुलाबराय में पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात और बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
रुद्रप्रयाग विधानसभा के साथ ही अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्त्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।
गृहमंत्री गोपेश्वर, नारायणबगड़, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग और श्रीनगर में व्यक्तियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
महिलाओं एवं बहनों से संवाद करेंगे। अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

इसे भी पढ़ें-Uttarakhand Chunav 2022 : दो फरवरी को मेनिफेस्टो जारी कर सकती है BJP, युवाओं-महिलाओं पर होगा फोकस

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड फतह करने का BJP का मेगा प्लान, प्रत्येक बूथ पर होंगी 10 मीटिंग, साधे जाएंगे बूथ अध्यक्ष-पन्ना प्रमुख