प्रतिबंधों को 1 जुलाई तक बढ़ाने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों का मूवमेंट रात 9 बजे से 5 बजे सुबह तक प्रतिबंधित रहेगा। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड प्रतिबंध 1 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। आवश्यक सेवाओं को पहले की तरह छूट रहेगी। सभी सरकारी आफिस 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। हालांकि, 25 प्रतिशत स्ट्रेंग्थ के साथ प्राइवेट या कारपोरेट आफिस केवल 10 से 4 ही खुलेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान, रात 9 बजे के बाद घूमना प्रतिबंधित

प्रतिबंधों को 1 जुलाई तक बढ़ाने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों का मूवमेंट रात 9 बजे से 5 बजे सुबह तक प्रतिबंधित रहेगा। 

शाॅप्स या माल्स 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे

शाॅप्स या माल्स या कोई भी कांप्लेक्स सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुल सकेंगे। यहां केवल पचास प्रतिशत कर्मचारियों की अनुमति होगी। स्पोट्र्स एक्टिविटी होगी लेकिन दर्शकों को प्रतिबंधित किया गया है। 

सभी स्कूल या काॅलेज बंद रहेंगे

पश्चिम बंगाल में सभी स्कूल, काॅलेज या शैक्षिक संस्थानें पूर्ण रुप से बंद रहेंगी। 

प्राइवेट वाहन नहीं चलेंगे, केवल इमरजेंसी में अनुमति

प्राइवेट वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में इसको चलाने की अनुमति होगी। 

Asianet News काविनम्रअनुरोधःआईएसाथमिलकरकोरोनाकोहराएं, जिंदगीकोजिताएं...जबभीघरसेबाहरनिकलेंमाॅस्कजरूरपहनें, हाथोंकोसैनिटाइजकरतेरहें, सोशलडिस्टेंसिंगकापालनकरें।वैक्सीनलगवाएं।हमसबमिलकरकोरोनाकेखिलाफजंगजीतेंगेऔरकोविडचेनकोतोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona