राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है। सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है।'' उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। वायु की गुणवत्ता 401 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है। दिल्ली में सोमवार को अधितम तापामन लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए सोमवार का दिन 1951 के बाद से दिसंबर-फरवरी अवधि का सबसे सर्द दिन भी दर्ज किया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)