हिमाचल के बिलासपुर का मामला। महिला की शादी 2017 को खमिंद्र सिंह के साथ हुई थी। खमिंद्र सेना में पोस्टेड है।

बिलासपुर (हिमाचल). एक फौजी के साथ शादी करने वाली लड़की की जिंदगी दहेज प्रताड़ना के चलते नर्क बन गई है। नालागढ़ इलाके का रहने वाला फौजी और उसका परिवार आए दिन लड़की और उसके परिवार को धमकाता रहता है। विवाहिता का कहना है कि दहेज के लिए उसको बुरी तरह से प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते वो मायके आ गई। अब वो लोग यहां भी आ गए। पति रात के समय अपने बंदूक लेकर घूमता है और मारने की धमकी देता है।

महिला ने वुमन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला की शादी 2017 को खमिंद्र सिंह के साथ हुई थी। खमिंद्र सेना में पोस्टेड है। शादी के बाद पति और सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। वुमन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred