भाजपा ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र(manifesto) जारी कर दिया। बता दें कि पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। 30 मार्च को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करने आ रहे हैं।
पुडुचेरी. पांच राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी(केंद्र शासित प्रदेश) में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में अब तक सबसे शांत प्रचार-प्रसार पुडुचेरी में देखा जा रहा था। लेकिन 25 मार्च से यहां भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने शुक्रवार को यहां के लिए अपना घोषणा पत्र(manifesto) जारी कर दिया। 30 मार्च को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करने आ रहे हैं। बता दें कि पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट बाकी राज्यों के साथ 2 मई को आएगा। यहां बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

जानें यह भी
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। मेनिफेस्टो में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा, विकास, कानून व्यवस्था आदि जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं।
- इस मौके पर सीतारमण ने कहा-भाजपा का मेनिफेस्टो न्याय की बात करता है, क्योंकि इसे जनता के सुझाव लेने के बाद बनाया जाता है। हम AC रूम में बैठकर मेनिफेस्टो नहीं बनाते। लोग मोदीजी को अपने वादे पूरा करते देखते हैं।
- आध्यात्मिक और धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भारत में खास महत्व रखने वाले इस केंद्र शासित प्रदेश में 22 फरवरी को की वी नारायणसामी की कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार गिर गई थी।
- पुडुचेरी या पुदुचेरी (Puducherry) को पोंडीचेरी (Pondicherry) भी कहते हैं। यह फ्रांसीसी उपनिवेश का मुख्य शहर रहा है। सितंबर, 2006 में इसका आधिकारिक रूप से नाम बदलकर पुडुचेरी कर दिया गया। इस अर्थ होता है-नया गांव। पुडुचेरी बंगाल की खाड़ी पर बसा हुआ है। इसका गठन 1 नवंबर, 1954 को किया गया था।
Scroll to load tweet…
