पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत हासिल की है। 30 सीटों वाले पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें एनडीए ने 16 सीटों (10 एनआर कांग्रेस, 6 भाजपा) पर जीत हासिल की। वहीं, 6 सीटों पर डीएमके, 6 पर निर्दलीय और 2 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते।  

पुडुचेरी. पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत हासिल की है। 30 सीटों वाले पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें एनडीए ने 16 सीटों (10 एनआर कांग्रेस, 6 भाजपा) पर जीत हासिल की। वहीं, 6 सीटों पर डीएमके, 6 पर निर्दलीय और 2 पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुडुचेरी में कांग्रेस के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार गिर गई थी। नारायण सामी फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। तभी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा है। 

क्या कह रहे थे एग्जिट पोल?
- रिपब्लिक-CNX एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 16-20 और कांग्रेस को 11-13 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 
- एबीपी-सी वोटर के मुताबिक, भाजपा को 19-23, कांग्रेस को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान है। 

ये चर्चित चेहरे मैदान में?
पुडुचेरी के पूर्व सीएम और AINRC नेता एन रंगासामी थातांचवडी और यानम दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

कितनी सीटों पर कौन लड़ा चुनाव?
पुडुचेरी में कांग्रेस के कई विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया। इस चुनाव में कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी, एआईएडीएमके और एआईएनआरसी के बीच मुख्य मुकाबला है। एनडीए में AINRC 16, BJP 9 और AIADMK 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस में कांग्रेस 14, DMK 13, सीपीआई-वीसीके 1-1 सीट जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन किया है। 

पुडुचेरी कौन से मुद्दे रहे हावी
पुडुचेरी में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पूर्ण राज्य का दर्जा, सबरीमाला, शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं को लेकर पार्टियां चुनाव मैदान में हैं। 

30 सीटों वाले पुडुचेरी में इस बार 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। एडीआर ने 323 उम्मीदवारों का एनालिसिस किया है। इनमें से 54 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 28 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले बताए हैं। पुडुचेरी में 74 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

क्या थे 2016 के नतीजे
पुडुचेरी में 2016 में कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, AINRC को 8, AIADMK को 4 और DMK को 2 सीटों पर जीत मिली थी।