चंडीगढ़ में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक 50 साल का प्रोफेसर ने स्टूडेंट को रात करीब 10 बजे रोककर कहा- ‘क्या मैं आपको किस कर सकता हूं’। 

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक 50 साल का प्रोफेसर ने स्टूडेंट को रात करीब 10 बजे रोककर कहा- ‘क्या मैं आपको किस कर सकता हूं’। यह सुनकर लड़की चौकन्नी हो गई और शोर मचा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 प्रोफेसर की बात सुनते ही चीखने लगी लड़की
दरअसल, यह घटना मंगलवार रात में पंजाब इंजीनियरिग कॉलेज (पेक) के गेट नंबर एक के सामने घटित हुई। जब एक बीटेक स्टूडेंट पैदल-पैदल आ रही थी। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे एक 50 साल की उम्र के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किस करने की डिमांड करने लगा। इतना सुनते ही लड़की घबरा गई और चीखने लगी। देखते ही देखते वहां कॉलेज के अन्य स्टूडेंट भी वहां आ गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

दिल्ली से चंडीगढ़ विजिट पर आया हुआ प्रोफेसर 
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि जिस युवक ने छेड़छाड़ की है वह एक प्रोफेसर है। जो दिल्ली से एक विजिट पर चंडीगढ़ आए हुए हैं। वे यहां की राजीव गांधी इंस्टीट्यूट के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान आरोपी नशे में था। हालांकि अभी पुलिस ने युवक को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।