24 नवंबर को कनाडा के शहर सरी में जालंधर की रहने वाली प्रभलीन का मर्डर कर दिया गया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। कनाडा पुलिस के मुताबिक, प्रभलीन के कमरे से एक 18 साल के युवका का भी शव मिला है। यह डबल मर्डर पुलिस के लिए रहस्य बन गया है। 

जालंधर(पंजाब). जालंधर की रहने वाली प्रभलीन के मर्डर में एक नया मोड़ सामने आया है। प्रभलीन की 24 नवंबर को कनाडा के शहर सरी में हत्या कर दी गई थी। अब कनाडा पुलिस को प्रभलीन के कमरे से एक 18 साल के युवक का भी शव मिला है। पुलिस इन दोनों मर्डर को लेकर उलझन में है। प्रभलीन और यह युवक दोस्त थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कनाडा के एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, पुलिस ने अभी युवक की पहचान उजागर नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द इस डबल मर्डर का खुलासा हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रभलीन 2016 में पढ़ाई करने कनाडा गई थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने वहां जॉब शुरू कर दी थी। प्रभलीन के पिता गुरदयाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का शव अब तक इंडिया नहीं पहुंच पाया है। कनाडा पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।