दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के परिजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से चंडीगढ़ में मिले। मुलाकात करीब 15 मिनट चली। मूसेवाला के माता-पिता ने CBI से मामले की जांच कराने की मांग की।

चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के माता-पिता से मिले हैं। चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर करीब 15 मिनट तक मुलाकात चली। सूत्रों के अनुसार मूसेवाला के परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मूसेवाला के पिता ने कहा कि सीबीआई से मामले की जांच कराई जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार की तरफ से कहा गया कि उन्हें पंजाब पुलिस द्वारा किए जा रहे जांच पर भरोसा नहीं है। मूसेवाला के पिता ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई या पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज से कराई जाए। अमित शाह ने पूरी गंभीरता से मूसेवाला से परिजनों की बात सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी बेहतर होगा किया जाएगा। उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मूसेवाला के घर गए थे। उन्होंने मूसेवाला के परिजनों से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का वादा किया था। दरअसल, रविवार को हत्यारों ने गोली मारकर 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। पंजाब सरकार ने 424 से अधिक वीआईपी की सुरक्षा हटाई थी या कम की थी। इसके एक दिन बाद ही मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। 

भगवंत मान का हुआ था विरोध
इसके चलते पंजाब सरकार की आलोचना हो रही है। भगवंत मान को भी मूसेवाला के घर के बाहर विरोध का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को भगवंत मान ने मूसेवाला के परिजनों के साथ करीब एक घंटा बिताया था। इस दौरान उन्होंने पंजाबी गायक की हत्या पर शोक व्यक्त किया था। इसके बाद सरकार की ओर से कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने मूसेवाला के परिवार को आश्वासन दिया है कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अपराधियोंको पकड़ लेगी।

यह भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहली बार पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, CCTV खोलेगा कई चौंकाने वाले राज!

गौरतलब है कि 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में अपराधियों ने मूसेवाला की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। लॉरेंस विश्नोई दिल्ली के दिहाड़ जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की है। विश्नोई ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि हत्याकांड को उसके गिरोह ने अंजाम दिया है। पुलिस को खबर मिली है कि शूटर्स नेपाल भाग गए हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम हत्यारों को पकड़ने के लिए नेपाल गई है।

यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा- हां, मैंने करवा दी उसकी हत्या, नेपाल भाग गए शूटर्स