आये-दिन की लड़ाई से गुस्से में आए ससुर ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। ससुर पेशे से डॉक्टर है। मामला फरीदकोट का है। ससुर से बचने बहू घर से बाहर की ओर भागी थी, लेकिन बच न सकी। 

फरीदकोट, पंजाब. घरेलू कलह के चलते एक डॉक्टर ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई। घटना के वक्त मृतका का पति और आरोपी का बेटा घर पर ही था। वहीं आरोपी का 15 वर्षीय पोता दूसरे कमरे में सो रहा था। आरोपी ने मृतका पर जैसे ही बंदूक तानी, तो वो अपनी जान बचाने घर से बाहर की ओर भागी। लेकिन आरोपी ने पीछे से फायर कर दिया। पहला फायर चूक किया। इसके बाद आरोपी ने दूसरा फायर कर दिया। वो मृतका को लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के बाद आरोपी भाग निकला। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। महिला नीलम रानी(42) के भाई बंटी ने बताया कि उसकी बहन और ससुर वैद्य शाम पुरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। महिला को फौरान हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपी कोटकपूरा शहर के झम्मन बाजार में प्रेक्टिस करता है। मृतका के पति मनीष के घुटनों का ऑपरेशन हुआ है। बताते हैं कि वो घर पर था। घटना का जानकारी लगते ही डीएसपी बलकार सिंह संधू सहित तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए थे।