विदेशों में रहने वाले लोगों की आलीशान कोठियों पर कब्जा करने ब्लैकमेलिंग कर खेल रचने वाले एक गिरोह को चंडीगढ़ पुलिस ने धर दबोचा। 5 सदस्यों के इस गैंग में 3 महिलाएं हैं। ये महिलाएं मकान मालिकों या उनकी कोठियों के केयरटेकर के सामने कपड़े उताकर खड़ी हो जाती थीं। इसी बीच तीसरी महिला वीडियो बना लेती थी। बाद में ये ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते थे। लेकिन अमेरिका में रह रहे एक सरदार के आगे इनकी दाल नहीं गली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंडीगढ़. कीमती कोठियों पर नजर गड़ाए बैठे एक गैंग की अड़ीबाजी आखिरकार काम नहीं आई। विदेशों में रहने वाले लोगों की आलीशान कोठियों पर कब्जा करने ब्लैकमेलिंग कर खेल रचने वाले एक गिरोह को चंडीगढ़ पुलिस ने धर दबोचा। 5 सदस्यों के इस गैंग में 3 महिलाएं हैं। ये महिलाएं मकान मालिकों या उनकी कोठियों के केयरटेकर के सामने कपड़े उताकर खड़ी हो जाती थीं। इसी बीच तीसरी महिला वीडियो बना लेती थी। बाद में ये ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते थे। लेकिन अमेरिका में रह रहे एक सरदार के आगे इनकी दाल नहीं गली। पकड़ी गईं दो महिलाएं गाजियाबाद से हैं।

ऐसे हुआ पर्दाफाश..

पुलिस के अनुसार अमेरिका में रह रहे हरभजन सिंह की चंडीगढ़ के सेक्टर-40 में कोठी-717 है। उनके भतीजे ने शिकायत की थी कि कुछ लोग उनकी कोठी पर कब्जा करना चाहते हैं। सेक्टर-39 की पुलिस ने जाल बिछाया और गैंग को धर दबोचा। इनमें 45 वर्षीय महिला नीरज मल्होत्रा, पंजाब के गांव भामियान कलां निवासी महिला दिलप्रीत, पंजाब के गांव धमोत कलां का अमरदीप सिंह, सेक्टर-39 निवासी विकास जोशी और सेक्टर-56 निवासी कुंती शामिल है। सभी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

हरभजन सिंह का पूरा परिवार अमेरिका में रहता है। उनकी भतीजा अमनजोत सिंह लुधियाना में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसके फूफा ने अपनी कोठी 11 महीने के लिए सितंबर, 2019 में जयेश पंचाल नामक व्यक्ति को किराये पर दी थी। कुछ दिन पहले जयेश ने कोठी खाली करने के लिए हरभजन सिंह को मेल कर दिया।

अमनजोत ने बताया कि लॉकडाउन में कोठी का बिजली और पानी का बिल नहीं भरा गया था। यही भरने वो लुधियान से चंडीगढ़ आए थे। जब वो कोठी पर पहुंचे, तो देखा कि वहां दो महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं ने उन्हें देखकर कपड़े उतार दिए और शोर मचाने लगीं। इसी बीच कुंती नामक आरोपी भी वहां आ पहुंची और वीडियो बनाने लगी। महिलाएं कोठी पर कब्जा करने की बात कह रही थीं। यह सुनकर पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि यह गैंग पहले भी पंचकूला और मोहाली में कई NRI के घरों में घुसकर ऐसी हरकतें कर चुका है।