कोरोना का कहर दुनियाभर में देखा जा रहा है। ये पिता-बेटी मूलत: पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे। फरवरी में ये इंडिया आने वाले थे, लेकिन बीमारी ने उनके कदम रोक लिए। अब एक साथ दोनों की मौत हो गई। 

लुधियाना, पंजाब. कोरोना का कहर दुनियाभर में देखा जा रहा है। ये पिता-बेटी मूलत: पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे। फरवरी में ये इंडिया आने वाले थे, लेकिन बीमारी ने उनके कदम रोक लिए। अब एक साथ दोनों की मौत हो गई। 61 वर्षीय सुधीर शर्मा और उनकी 40 वर्षीय बेटी पूजा को कोरोना संक्रमण हुआ था। दोनों का इलाज चल रहा था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब इसकी खबर पटियाला, लुधियाना और बाकी जगहों में रहने वाले उनके रिश्तेदारों और मित्रों को पता चली, तो सब सन्न रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या करें? सुधीर का बेटा अमेरिका में रहता है। वो वहां फंसा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1980 में यूके जाकर बस गए थे सुधीर शर्मा..
सुधीर शर्मा यूके के हीथ्रो में रहते थे। वे वहां इमिग्रेशन विभाग में फ्रंट लाइन ऑफिसर थे। वहीं, बेटी फॉर्मासिस्ट थी। लुधियाना में रहने वाले सुधीर शर्मा के भाई सतीश शर्मा ने बताया कि उनकी बहन की ससुराल फतेहगढ़ साहिब में है। उनके परिजनों ने बताया कि सुधीर फरवरी में इंडिया आने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने से नहीं आ सके। इसी बीच खबर मिली कि उनकी बेटी पूजा भी बीमार है। दोनों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हाल में खबर मिली कि दोनों की मौत हो गई।