यह दिल दहलाने वाला दृश्य पंजाब के एक गांव का है। लालच में कैसे अपने ही अपनों का खून बहा देते हैं, यह घटना इसी का शर्मनाक उदाहरण है। 

तरनतारन, पंजाब. लालच जब किसी के सिर चढ़कर बोलने लगता है, तो उसे अपने भी दुश्मन नजर आने लगते हैं। यह घटना इसी का उदाहरण है। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई को गोलियों से छलनी कर दिया। पिता और दूसरा भाई खड़े-खड़े यह तमाशा देखते रहे। पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। खेत पर पति की लाश पड़ी थी। पत्नी चीख-चीखकर रोयो जा रही थी। यह मंजर देखकर लोगों के दिल दहल गए। उन्होंने घबराकर मुंह फेर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 एकड़ जमीन के लिए बहा खून...
मामला तरनतारन जिले के गांव बाकीपुर का है। मृतक 40 वर्षीय बलदेव सिंह का 6 एकड़ जमीन को लेकर अपने बड़े भाई से झगड़ा चल रहा था। यह जमीन बलदेव के हिस्से की थी। लेकिन बड़ा भाई उस पर अपना कब्जा चाहता था। आरोप है कि मृतक का पिता भी बड़े बेटे की मदद कर रहा था। मृतक की पत्नी पलविंदर ने आरोप लगाया कि इस मामले में तीन महीने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। अगर पुलिस कार्रवाई करती, तो यह घटना नहीं होती। एसएसपी ध्रुव दहिया ने कहा कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। बताते हैं मृतक का आरोपी के अलावा एक भाई और है। सबके हिस्से में 6-6 एकड़ जमीन आई थी। लेकिन आरोपी बड़ा भाई सुखदेव मृतक की जमीन हड़पना चाहता था। पलविंदर कौर का आरोप है कि जेठ सुखदेव के अलावा ससुर जगतर सिंह और सुखदेव सिंह के लड़के के अलावा 5 अन्य लोग उसके पति को घर से घसीटते हुए बाहर लाए। फिर गोली मार दी।