पंजाब के कपूरथला में मंगलवार को ढाई साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हालांकि आरोपी महिला पहले ही पकड़ी जा चुकी थी, लेकिन पहले वो हत्या की वजह नहीं बता रही थी। लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में टूट गई।

कपूरथला, पंजाब. यहां के खुखरैण गांव में मंगलवार दोपहर हुए ढाई साल के बच्चे की हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। बच्चे को वॉशिंग मशीन में बंद करके मारा गया था। बच्चे की लाश जिस महिला के घर में मिली थी, पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि वो हत्या की वजह नहीं बता रही थी। लेकिन बाद में उसने सच उगल दिया। आरोपी महिला का बच्चे के मामा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बच्चा अपने मामा की शादी में शामिल होने आया था। आरोपी महिला नहीं चाहती थी कि उसके प्रेमी की कहीं और शादी है। इसे रुकवाने उसने बच्चे की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबको मालूम थी यह प्रेम कहानी..
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मनप्रीत कौर उर्फ राज कौर के गगनदीप के साथ अवैध संबंध थे। गगनदीप की 21 दिसंबर को शादी होने वाली थी। राज कौर किसी भी हालत में यह शादी रुकवाना चाहती थी। मृतक अदीराज अपनी मां और बड़े भाई के साथ मामा की शादी में शामिल होने आया था। डीएसपी सब डिवीजन हरिंदर सिंह के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले इनके बीच अवैध संबंधों की कहानी शुरू हुई थी। आरोपी महिला के दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र 8, जबकि बेटी की उम्र 6 साल है। 13 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका पति गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी है। घटना के वक्त महिला का पति और बच्चे घर पर नहीं थे। इनकी प्रेम कहानी सारे गांव को मालूम थी।

खेलते-खेलते हुआ था गायब
बच्चा अदीराज सिंह मां सुनीता रानी के साथ मामा गगनदीप सिंह की शादी के सिलसिले में हफ्तेभर गांव फरीद सराय से कपूरथला आया था। मंगलवार को मृतक अदीराम अपने बड़े भाई और पड़ोस में रहने वाली 7 साल की बच्ची के साथ खेल रहा था। अचानक दोपहर वो गायब हो गया। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई और बच्ची वापस आ गए, लेकिन अदीराम का पता नहीं चला। करीब 3 बजे बच्चे की मां ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब CCTV फुटेज देखे गए, तो तीनों बच्चे 12.47 बजे सामने रहने वाली आरोपी महिला के घर में जाते देखे गए। लोगों ने जब उससे पूछा, तो उसने टालमटोल कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

वॉशिंग मशीन पर कोहनी रखकर खड़ी हो जाती थी महिला
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो बार आरोपी महिला के घर की तलाश ली। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान पुलिस ने देखा कि जब भी तलाशी ली जाती, महिला वॉशिंग मशीन पर कोहनी टिकाकर खड़ी हो जाती। इस पर पुलिस को शक हुआ। जब महिला को हटाकर वॉशिंग मशीन खोली गई, तो सबके होश उड़ गए। बच्चे की लाश उसमें पड़ी थी। आरोपी ने बाद में स्वीकार किया कि उसने बच्चे को वॉशिंग मशीन में डालकर ढक्कन लगा दिया था।