पंजाब (Punjab) में जालंधर-फगवाड़ा हाइवे (Jalandhar-Phagwara highway) की घटना है। यहां धानेवाली गांव के पास एक पुलिस इंस्पेक्टर (Police inspector) ने सड़क के किनारे खड़ी दो लड़कियों को अपनी कार से कुचल दिया। घटना में एक लड़की की मौत हो गई। जबकि दूसरी लड़की की हालत गंभीर है।

चंडीगढ़। यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के बाद अब पंजाब से खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां जालंधर-चंडीगढ़ हाइवे (Jalandhar-Chandigarh Highway) पर एक पुलिस सब इंस्पेक्टर (Police Sub Inspector) की गाड़ी ने दो लड़कियों को कुचल दिया। ये दोनों लड़कियां सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार आई और किनारे पर खड़ी दोनों लड़कियों को रौंदकर निकल गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी दरोगा ही चला रहा था। हादसे में नवजोत कौर नाम की लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी दोस्त गंभीर रूप से घायल है। दोनों एक लोकल कार शोरूम में काम करती थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार को सुबह करीब 7 बजे की है। गाड़ी होशियारपुर नंबर की थी, जिसे पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर अमृत पाल सिंह चला रहे थे। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

पुलिस अफसर के बेटे की सड़क पर गुंडई, ओवरस्पीड ऑडी ने जो सामने मिला, उसे ठोका-घसीटा, एक की मौत, 4 की हालत गंभीर

शोरूम जाने के लिए निकली थीं दोनों लड़कियां
बताया गया कि धन्नोवाली गांव की दोनों लड़कियां पैदल हाइवे पार कर रही थीं। इस बीच तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों लड़कियां जालंधर के एक ऑटो शोरूम में नौकरी करती थीं। वह रोजाना की तरह ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थीं। होशियारपुर निवासी इंस्पेक्टर अमृत पाल हरिके पत्तन में पोस्टेड हैं।

"

जाम में सेना की एंबुलेंस भी फंसी
घटना के बाद लड़कियों के परिजन ने यातायात रोक दिया और हाइवे जाम कर दिया जिससे जाम लग गया। जालंधर कैंट पर भी यातायात को रोक दिया गया, जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जाम में सेना की एंबुलेंस भी फंस गई थी। हादसे के विरोध में लोगों का हुजूम हाइवे पर धरने पर बैठ गया है।

लखीमपुर हिंसा: कोर्ट रूम इनसाइड: UP सरकार ने क्या दिए थे तर्क, जिन पर CJI ने लगाई फटकार-दिया अल्टीमेटम

यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में ऐसे कुचला गया...
इससे पहले यूपी के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद महानवमी के दिन छत्तीसगढ़ के जशपुर में झांकी लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को गांजा तस्कर की कार ने पीछे से रौंद दिया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के भोपाल में बजरिया इलाके में दुर्गा झांकी ले जाते वक्त कार सवार ने रिवर्स करके दो लड़कों को कुचल दिया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।