पंजाब से एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां मजदूरों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। 

लुधियाना. पंजाब से एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां मजदूरों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेज रफ्तार ने छीनी तीन लोगों की जिंदगी
दरअसल, यह भीषण एक्सीडेंट यूपी के सीतापुर में शनिवार के दिन हुआ। जब बस एक ढाबे के पास रुकी थी उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। यह बस पंजाब के लुधियाना से श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही थी।

कुछ खाने से पहले ही मजदूरों की मौत
बस में सफर करने वाले एक यात्री ने बताया कि वह लोग एक पंजाबी ढाबे के पास खाने-पीने के लिए उतरे थे। तभी सामने से आए ट्रक ने तीन लोगों को रोंद डाला। जिसमें लुधियाना के रहने वाले मोहन प्रसाद और नाभा के रहने वाले बस के हेल्पर धर्मेंद्र और यूपी गोंडा जिले के यात्री जितेंद्र की मौत हो गई।