पंजाब और हरियाणा में रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान बढ़ने से कई दिनों से जारी शीत लहर से लोगों को राहत मिली है 

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान बढ़ने से कई दिनों से जारी शीत लहर से लोगों को राहत मिली है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान बढ़कर सामान्य सीमा के करीब या उससे अधिक हो गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी तरह पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, फरीदकोट और पठानकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश:7.4 डिग्री, 9.9 डिग्री, 9.2 डिग्री, 10 डिग्री, 7.5 डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हलवाड़ा और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

हालांकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, करनाल और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.1 डिग्री, 7.4 डिग्री और 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल में 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात का मौसम सर्द रहा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)