पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां और बेटी ने चलती ट्रेन के सामने कूद कर मौत को गले लगा लिया। आलम यह था कि दोनों की शव के टुकड़े बुरी हालत में 100 मीटर तक बिखरे पड़े हुए थे।

अमृतसर, पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां और बेटी ने चलती ट्रेन के सामने कूद कर मौत को गले लगा लिया। आलम यह था कि दोनों की शव के टुकड़े बुरी हालत में 100 मीटर तक बिखरे पड़े हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चलती ट्रेन के आगे कूद गईं मा-बेटी
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा अमृतसर में ध्यानपुर रोड नहर पुल के पास रविवार रात को हुआ। जहां 55 साल की मां हरजीत कौर और उसकी बेटी सखचंदन कौर ने नांदेड़ से अमृतसर को जाने वाली सचखंड एक्सप्रैस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। 

मां बेटी के इस तरह मरने से सकते में पड़ोसी
जानकारी के मुतबिक, मां-बेटी शांत नगर रईया में कोठी बनाकर अपने परिवार के साथ रहती थीं। पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि किसी बात की कोई परेशान नहीं थी, सभी लोग सकते में है कि उन्होंने ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया।

मौत की वजह नहीं आई सामने 
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों की मौत की वजह सामने नही आ पाई है।