यह तस्वीर देखकर आपको हैरानी होगी, आखिर पुलिस ATM के सामने इन भारी-भरकम पत्थरों के साथ क्या कर रही है? ये पत्थर लुटेरों के रास्ते में 'रोड़ा' बनाकर रखे गए हैं। 

जगराओं, पंजाब. ATM लूटने वाले बदमाशों से पंजाब पुलिस खासी परेशान है। अब लुटेरे ATM काटकर या तोड़कर पैसे नहीं निकालते, बल्कि क्रेन या जेसीबी की मशीन से ATM उखाड़कर ही गाड़ी में रखकर ले जाने लगे हैं। ऐसे बदमाशों को रोकने और ATM लुटने से बचाने पंजाब पुलिस ने हैरान करने वाला तरीका निकाला है। हालांकि यह तरीका थोड़ा अजीब है और रोज पुलिस को इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ATM के सामने रख दिए 100-100 किलो के पत्थर
पिछले कुछ समय से शहर में ATM लूटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। ATM लुटने से बचाने पुलिस ने यह तरीका निकाला है। शुक्रवार को पुलिस ने ATM के आगे क्रेन से 100-100 किलो के भारी-भरकम पत्थर रखवा दिए। मकसद इतना है कि किसी भी कीमत पर लुटेरे ATM को उखाड़कर नहीं ले जा सकें। पुलिस का तर्क है कि अब देखते हैं कि लुटेरे इन पत्थरों को कैसे हटा पाते हैं। पुलिस अफसरों ने कहा कि सड़कों पर पुलिस गश्त करती है। ऐसे में अगर कोई गैंग ATM उखाड़ने के लिए इन पत्थरों को हटाने की कोशिश करेगा, तो कोई कोई पुलिस तक सूचना पहुंचा देगा। पुलिस का कहना है कि इस प्रयास से ATM लूटने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। हालांकि पुलिस के लिए भी यह एक चुनौती है। यानी रोज सुबह ATM के आगे से पत्थर हटाना है।