भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई में 11 सचिवों को भी नियुक्त किया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर को बीजेपी के एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मीनू सेठी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। 

Punjab BJP new committee: भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व कांग्रेसियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समायोजित करने के बाद अब पंजाब इकाई में भी आधा दर्जन से अधिक पूर्व कांग्रेसियों को शामिल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर को बीजेपी पंजाब इकाई में उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के घोषित 11 उपाध्यक्षों में पांच पूर्व कांग्रेसियों के नाम हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर को अनुसूचित जाति का अध्यक्ष बनाया गया है तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रमुख गुरुचरण सिंह टोहरा के पोते कंवरपीत सिंह टोहरा को बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैप्टन अमरिंदर की बेटी, गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के परिजन कार्यकारिणी में...

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने प्रादेशिक कार्यकारिणी का ऐलान किया है। बीजेपी ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी सहित कई पूर्व कांग्रेसियों को संगठन में समायोजित किया गया है। अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के अलावा पूर्व कांग्रेस नेताओं - केवल सिंह ढिल्लों, राजकुमार वेरका, अरविंद खन्ना और फतेहजंग बाजवा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. सुभाष शर्मा, राकेश राठौड़, दयाल सिंह सोढ़ी, जगमोहन सिंह राजू और पूर्व अकाली विधायक जगदीप सिंह नकई को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रमुख गुरुचरण सिंह टोहरा के पोते कंवरपीत सिंह टोहरा को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कंवरप्रीत ने भाजपा के टिकट पर पंजाब 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

इनको बनाया गया पूर्व महासचिव

बीजेपी ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के अलावा जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत चीमा, राजेश बाघा, मोना जायसवाल को प्रदेश महासचिव बनाया है।

11 सचिव बनाएं गए कांग्रेस के पूर्व विधायक भी समायोजित

भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई में 11 सचिवों को भी नियुक्त किया गया है। नए सचिवों में पूर्व विधायक हरजोत कमल सिंह, अनिल सच्चर, राजेश हनी, परमिंदर सिंह बराड़, सुनीता गर्ग, जसमीन संधावालिया और दमन थिंड बाजवा आदि शामिल हैं। पूर्व विधायक हरजोत कमल सिंह पूर्व कांग्रेसी हैं।

पूर्व आईएएस एसआर लधर अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष

पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर को बीजेपी के एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मीनू सेठी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निमिशा मेहता, अनिल सरीन, कर्नल जयबंस सिंह, एसएस चन्नी, गुरदीप सिंह गोशा, अनीश सिडाना, महेंद्र भगत, जतिंदर अटवाल, चेतन जोशी आदि को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:

अब गाड़ी Park करने और पेमेंट से मुक्ति, देश के दो राज्यों में ऐप से पार्किंग प्लेस खोजने से लेकर भुगतान तक

भारत युद्ध या हिंसा का हिमायती नहीं लेकिन अन्याय पर तटस्थ भी नहीं रहता, जानिए राजनाथ सिंह ने क्यों कही यह बात?

कांग्रेस छोड़ने वाले दिग्गजों को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, देखिए किसको मिला कौन सा पद