विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटा दी हैं। रविवार आधी रात से पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा।

चंडीगढ़ : पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच पंजाब सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य में पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के दाम घटा दिए गए हैं। रविवार आधी रात से पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता मिलेगा। रेट कम करने के लिए राज्य सरकार ने डीजल पर वैट 9.92% और पेट्रोल पर 13.77% घटा दिया है। सीएम चरणजीत चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने रविवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब नॉर्थ इंडिया में सबसे सस्ता तेल मिलेगा। सिर्फ चंडीगढ़ (Chandigarh) ही पंजाब (punjab) के आसपास रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्य सरकार की तारीफ, केंद्र पर हमला
सीएम चन्नी ने कहा कि नवंबर 1986 से आज तक कभी इतना रेट कम नहीं हुआ। एक साथ 10 रुपए रेट घटना ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इसे भी दिवाली का तोहफा समझें। आगे भी लोगों को और तोहफे मिलेंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक्साइज घटाई है, जिसमें 42% शेयर राज्य का है। इससे राज्य को भी नुकसान हुआ है। पिछले 18 महीने में डीजल का रेट 61 रुपए से 98.50 रुपए हो गया। भाजपा सरकार ने पंजाब और देश के लोगों की लूट की है। पहले 30-30 रुपए रेट बढ़ा दिए और अब 5 या 10 रुपए घटाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं ।

राज्य सरकार पर था दबाव
बता दें कि केंद्र के फैसले के बाद पंजाब पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा ने वैट घटा दिया। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 12 से 17 रुपए की कमी आ गई। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ ने भी 7 रुपए टैक्स घटा दिया। इसके बाद पंजाब सरकार पर भी चुनावी साल में रेट घटाने का दबाव था। पेट्रोल पंप संचालक भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे थे। 

Scroll to load tweet…

केंद्र के बाद कई राज्यों में घटे दाम
केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी की है। उत्पाद शुल्क और वैट में कटौती के बाद देश के 20 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गई। कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, मध्य प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, दादरा नगर हवेली, दमन दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, लद्दाख और मेघालय ने की वैट में कटौती की। राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु ने अब तक वैट नहीं घटाया है जबकि पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भी राज्य सरकार ने वैट में कोई कमी नहीं की।

इसे भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से सरकारी खजाने पर पड़ेगा असर, राजकोषीय घाटा भी बढ़ेगा, जानिए क्या कहता है रिपोर्ट..

इसे भी पढ़ें-Petrol Diesel Price Today, 7 Nov 2021 : पेट्रोल- डीजल की कीमतों में मिली राहत, देखें आपके शहर का रेट