पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के बीच का सियासी घमासान जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। जहां वो सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे।

अमृतसर. पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के बीच का सियासी घमासान जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। वह 5 अक्टूबर को राजधानी जयपुर पहुंच रहे हैं। जहां वो सीएम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot) से मुलाकात करेंगे। चन्नी के इस दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि जिस तरह का घटनाक्रम पंजाब में चल रहा है, ठीक ऐसा ही कुछ राजस्थान में भी सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चन्नी के राजस्थान जाने की कहीं ये वजह तो नहीं
दरअसल, सीएम चन्नी का राजस्थान दौरा निजी बताया जा रहा है। क्योंकि वह अपने बेटे की शादी का आमंत्रण देने के लिए अशोक गहलोत के पास जा रहे हैं। लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए कहा है। क्योंकि कांग्रेस चन्नी की पहचान एक बड़े दलित नेता के रुप में करना चाहती है। बताया जाता है कि इस योजना के पीछे अशोक गहलोत का ही हाथ है।

यह भी पढ़ें-पंजाब के डिप्टी CM रंधावा को UP पुलिस ने हिरासत में लिया, बॉर्डर पर ही रोका..नहीं जाने दिया लखीमपुर

गहलोत ने चन्नी के सम्मान में रखा भोज
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम चन्नी के स्वागत और सम्मान में एक भोज भी रखा है। जिसमें उन्होंने राजस्थान के सभी मंत्री-विधायकों को बुलाया गया है। इतना ही नहीं सभी मंत्रियों के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। जो अपने-अपने जिलों के दौरे पर थे उन्हें जयपुर बुलाया गया है। 

कांग्रेस को पंजाब में सता रहा ये डर
बता दें कि अशोक गहलोत पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। वह वहां की राजनीति को करीब से जानते हैं। इस लिहाज से बताया जा रहा है कि गहलोत उनको कुछ राजनीतिक गुर भी सिखाएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि कांग्रेस को डर है कि अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी बगावत कर सकते हैं। हो सकता है कि चन्नी सरकार को फ्लोर टेस्ट से गुजरना पड़े। चन्नी का 5 अक्टूबर को 11 बजे जयपुर पहुंचेंगे और दोपहर बाद 2:15 बजे वह वापस पंजाब के लिए रवाना होंगे।

 इसे भी पढ़ें-UP: बुरे फंसे मोदी के मंत्री अजय मिश्रा, सियासत से पहले लड़ते थे कुश्ती, दबंगई ऐसी कि खुले मंच से धमका देते