कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी अब पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक सुखजिंदर रंधावा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। उनके साथ ओपी सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

जालंधर. कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी अब पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चन्नी के अवावा विधायक सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी ने पंजाब के डिप्टी सीएम के रुप में शपथ ली। हालांकि शपथ समारोह 11 बजे होना था, लेकिन राहुल गांधी के देरी से पहुंचने के चलते 22 मिनट की देरी से हआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहद सादे अंदाज में होगा शपथ ग्रहण
यह शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ के राजभवन में बेहद सादे अंदाज में आयोजित। इतना ही नहीं राजभवन के हॉल के अंदर मीडिया की एंट्री को भी मनाही की गई थी। बताया जा रहा है कि इस समारोह में सिर्फ सीएम और राज्यपाल के साथ 40 लोग ही शामिल हुए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही उन लोगों की लिस्ट बना ली गई है, जो इस समारोह में आने वाले हैं।

नहीं शामिल होंगे राहुल गांधी
बताया जा रहा है कि यह समारोह कोरोना गाइडलाइऩ के मुताबिक, सादगी से सपन्न हुआ। कुछ गिने-चुने नेता ही मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 10 मिनट की देरी से शामिल हुए। उऩ्होंने नए मुख्यमंत्री चन्नी और दो मंत्रियों को भी बधाई दी। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। पंजाब के बड़े कांग्रेस नेता के साथ राज्य के पार्टी प्रभारी हरीश रावत ही मौजूद रहे। इतना ही नहीं सीएम की शपथ में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल नहीं हुए।

कौन हैं पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस के दलित नेता हैं। वह चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। वह 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में 2007 में वो पहली बार निर्दलीय चुनाव जीते थे इसके बाद उन्होंने दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। चन्नी 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में उन्हें टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मंत्री बनाया गया था

यह भी पढ़िए-MeToo में फंसे..सिक्का उछाल करते फैसला, CM के लिए हाथी की सवारी, ऐसे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री के विवाद

यह भी पढ़िए-पंजाब के नए शौकीन मंत्री: मुंबई से आते कपड़े-जूते से घड़ी तक ब्रांडेड, हटके होता है इनका काफिला