सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कई तरीके हैं। इन दिनों सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम बना हुआ है। लेकिन इस लड़की ने किसानों से जुड़ीं सरकारी नीतियों का विरोध करने का नया तरीका निकाला। वो ट्रैक्टर लेकर विरोध करने निकली। ट्रैक्टर पर उसने अपनी पूरी फैमिली को बैठा रखा था।

बठिंडा, पंजाब. सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कई तरीके हैं। इन दिनों सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम बना हुआ है। लेकिन इस लड़की ने किसानों से जुड़ीं सरकारी नीतियों का विरोध करने का नया तरीका निकाला। वो ट्रैक्टर लेकर विरोध करने निकली। ट्रैक्टर पर उसने अपनी पूरी फैमिली को बैठा रखा था। यह हैं 17 साल की बलदीप कौर। हाल में 10 का एग्जाम 85% अंकों से पास करने वालीं बलदीप रैली के दौरान खुद ट्रैक्टर चलाकर निकलीं। उन्होंने ट्रैक्टर पर अपनी दादी बलदेव कौर और परिवार के बाकी सदस्यों को बैठा रखा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ट्रैक्टर चलाने का शौक...
पहले बता दें कि यह रैली केंद्र सरकार द्वारा किसान व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अध्यादेश, मूल्य आश्वासन और फार्म सेवा अध्यादेश और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अध्यादेश पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता के विरोध करने निकाली गई थी। इसे पंजाब के 13 किसान यूनियन का समर्थन था। किसानों के मुताबिक, उन्हें फसल का बाजिव मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस रैली में 10 हजार से ज्यादा किसान शामिल हुए थे।

बलदीप कौर ट्रैक्टर चलाने की शौकीन हैं। वे खेतों में भी ट्रैक्टर से काम करती हैं। वे बताती हैं कि उन्होंने अपने गांव से बठिंडा तक की 19 किमी की यात्रा खुद ट्रैक्टर चलाकर की थी। बलदीप बताती हैं कि स्कूल की पढ़ाई के बाद वे खेतों पर काम करती हैं। धान की रोपाई करवाती हैं और ट्रैक्टर चलाकर पिता के साथ खेत जोतती हैं।