जरा-सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है, यह मामला इसी का उदाहरण है। बगैर अलर्ट रोड क्रॉस कर रही लड़की को बचाने एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से जा टकराई। इससे पहले लड़की के पैरों पर भी जा चढ़ी। 

जालंधर, पंजाब. यह हादसा एक सबक है। रोड क्रॉस करते वक्त हमेशा दायें-बायें के ट्रैफिक को देख लें। जब गाड़ियां दूर हों, तभी रोड क्रॉस करें। यहां इसी लापरवाही के चलते एक एक्सीडेंट हो गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए, जबकि लड़की के दोनों पैर टूट गए। गाड़ियां भी बुरी तरह डैमेज हो गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह एक्सीडेंट यहां एक फ्लाईओवर पर हुआ। पुलिस के अनुसार, सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार पीएपी चौक से अमृतसर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर पर एक लड़की रोड क्रॉस कर रही थी। यह देखकर कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। उसने लड़की को बचाने की कोशिश की। लेकिन ऐसा नहीं कर सका। कार लड़की के दोनों पैरों को कुचलते हुए दूसरी लेन में जाकर एक अन्य कार से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इस कार के चालक सूर्या एन्क्लेव निवासी नवजोत सिंह के सिर में चोट लगी हैं। बाकी दोनों कारों में बैठे लोगों को मामूली खरोंच या चोटें आईं। 

दूसरी कार आई-20 के चारल जतिंदर सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ करतारपुर से लुधियाना जा रहे थे। हादसे में घायल हुई लड़की का नाम अंजूबाला पुत्री बलराज कुमार बताया जाता है। वो जालंधर के सईपुर की रहने वाली है। अंजू अपने बुटीक जा रही थी।