प्यार में नाकाम प्रेमी युगल के सुसाइड का दिल दहलाने वाला यह मामला पंजाब के मोगा का है। प्रेमी पेशे से ड्राइवर था। वहीं प्रेमिका अभी 12वीं की पढ़ाई कर रही थी।

मोगा, पंजाब. प्रेम में नाकाम एक प्रेमी युगल ने वीडियो के जरिये भावुक संदेश देने के बाद एक साथ सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे की है। घटना की जानकारी सुबह पता चली। घटनास्थल से गुजर रहे किसी शख्स ने दोनों को पेड़ से लटके देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मरने से पहले प्रेमी युगल ने वीडियो बनाकर वायरल किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


एक ही चिता पर जलाने की ख्वाहिश...
 पुलिस के अनुसार प्रमी पेशे से ड्राइवर था। वहीं प्रेमिका 12वीं में पढ़ती थी। वीडियो में प्रेमी युगल यह कहते सुना गया कि उन्हें एक ही चिता पर जलाया जाए। मृतक 25 वर्षीय हैप्पी सिंह मोगा जिले के चड़िक गांव का रहने वाला था। जहां उसने सुसाइड की.यानी बधनी कलां गांव में उसकी नानी रहती हैं। उसकी प्रेमिका नेहा ग्रोवर इसी गांव में रहती थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हैप्पी गुरुवार आधी रात नेहा से मिलने पहुंचा था। इसके बाद दोनों बधनी कलां-रनियां लिंक रोड पहुंचे। वहां एक पेड़ पर दोनों ने एक साथ फांसी लग ली।


प्रेमी युगल ने वीडियो में कहा कि वे दोनों एक साथ मरना चाहते हैं। दोनों की ख्वाहिश है कि दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए। अलविदा दुनिया, हमेशा के लिए।