यह एक्सीडेंट आपको अलर्ट करता है। ठंड में घने कोहरे के चलते बिजिविलिटी कम होने से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है। यह हादसा इसी वजह से हुआ।

चंडीगढ़. कोहरे के बीच बगैर इंडिकेटर जलाए गाड़ी चलाना या कहीं भी खड़ी कर देना अपने या किसी के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है, यह एक्सीडेंट इसी का उदाहरण है। हादसा आयरन मार्केट के पास रविवार को हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताते हैं कि हिमाचल रोडवेज की बस खराब होने के कारण ड्राइवर ने उसे रोड किनारे खड़ी कर दी थी। ड्राइवर ने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि उसे इंडिकेटर चालू करना था। एक स्कूटी सवार उसे नहीं देख सका और बस के नीचे जा धंसा। इसमें 44 वर्षीय शहादत खान की मौत हो गई। वहीं 30 वर्षीय बबलू बुरी तरह घायल हो गया। दोनों बुड़ैल के रहने वाले थे। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल चंड़ीगढ़ में 84 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 89 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।