लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रह रहे एक कपल के बीच ब्रेकअप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी चाहता है कि प्रेमिका अपने लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ़कर शादी कर ले। लेकिन प्रेमिका ने भी कसम खाई है.ऐसा नहीं होगा। 

अमृतसर, पंजाब. लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रह रहे एक कपल के बीच ब्रेकअप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी चाहता है कि प्रेमिका अपने लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ़कर शादी कर ले। लेकिन प्रेमिका ने भी कसम खाई है.ऐसा नहीं होगा। प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत की है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी ने कही कुछ अलग कहानी..
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वो प्रेमी कुलविंदर सिह के साथ लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रहती आ रही थी। इस दौरान प्रेमी ने कई बार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। लेकिन अब वो शादी से मुकर रहा है। प्रेमिका ने कहा कि प्रेमी चाहता है कि वो कहीं और शादी कर ले। प्रेमिका ने कहा कि उसके मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

वहीं, प्रेमी ने कहा कि प्रेमिका उस पर झूठा इल्जाम लगा रही है। उसने लड़की और उसके जीजा को कुछ पैसे उधार दिए थे। अब वो पैसा लौटाना नहीं चाहते, इसलिए यह कहानी बना रहे हैं। लड़के ने बताया कि लड़की का जीजा हरजीत सिंह उसे अच्छे से जानता है। वर्ष, 2014 में उसने कुछ पैसे उधार लिए थे। लड़के ने बताया कि उसने अपने दोस्त हरकंवल सिंह से 1.80 लाख रुपए उधार लेकर लड़की के जीजा को दे दिए। इसके बाद 2016 में लड़की के परिजनों ने 5 लाख रुपए और ले लिए। अब ये लोग पैसा न लौटाने का बहाना ढूंढ रहे हैं। लड़के ने आरोप लगाया कि लड़की पहले से ही शादीशुदा है। उसने कभी उसका शारीरिक शोषण नहीं किया। इसके वो पुलिस को सबूत दे चुका है।