पंजाब में ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक शख्स के पूरे परिवार की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। घटना का पता गुरुवार सुबह चला। घटना तरनतारन जिले के कैरो गांव में हुई। मरने वालों में 55 साल का ड्रग्स तस्कर और उसके दोनों बेटों, उनकी पत्नियां शामिल हैं। तस्कर की पत्नी की दो महीने पहले जेल में मौत हो गई थी। वो भी ड्रग्स तस्करी के आरोप में सजा भुगत रही थी।


तरनतारन, पंजाब. ड्रग्स के जरिये अनगिनत लोगों की जिंदगियां बर्बाद करने वाले परिवार को कोई खत्म करके चला गया। मामला तरनतारन के कैरो गांव से जुड़ा है। घटना का पता गुरुवार सुबह चला। मरने वालों में 55 साल का ड्रग्स तस्कर और उसके दोनों बेटे, उनकी पत्नियां शामिल हैं। तस्कर की पत्नी की दो महीने पहले जेल में मौत हो गई थी। वो भी ड्रग्स तस्करी के आरोप में सजा भुगत रही थी। पड़ताल में सामने आया है कि यह परिवार पिछले 20 साल से ड्रग्स तस्करी से जुड़ा हुआ था। इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस इसे शराब माफिया से जोड़कर देख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी का गला रेता..
हत्यारे कितनी संख्या में थे, इसका भी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। सभी का गला रेता गया। परिवार के मुखिया ब्रजलाल के बेटों के खिलाफ अवैध शराब के कई मामले दर्ज हैं। उसकी पत्नी भी इसी धंधे से जुड़ी हुई थी। उसकी दो महीने पहले जेल में मौत हो चुकी है। वो अमृतसर जेल में बंद थी।