पुलिस ने बताया कि आठ पन्नों का एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसके आधार पर दो फाइनेंसर की भूमिका की पुलिस निगरानी कर रही है । कौर ने बताया कि मामले में दो फाइनेंसरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है । 

लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में तीन भाईयों ने एक जमीन के सौदे के मामले में अपने घर में फांसी लगा कर अत्महत्या कर ली । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देहलों थाना पुलिस की एसएचओ मलकीत कौर ने बताया कि लुधियाना के बाहरी इलाके में स्थित मलेरकोटला लुधियाना मार्ग पर इशर नगर कॉलोनी में स्थित एक घर से कुलदीप सिंह (40), मलकीत सिंह (38) और दविंदर सिंह सन्नी (36) का शव लटकता मिला ।

अधिकारी ने बताया कि तीनों किराये के घर में अपने परिवार के साथ रहते थे ।

पुलिस ने बताया कि आठ पन्नों का एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसके आधार पर दो फाइनेंसर की भूमिका की पुलिस निगरानी कर रही है । कौर ने बताया कि मामले में दो फाइनेंसरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)