पंजाब में एक परिवार ठंड से निपटने के लिए एक कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। ताकि उनको कुछ गर्मी आ सके। लेकिन सुबह तक चाचा-भतीजे मौत की हो चुकी थी।

पटियाला (पंजाब). देशभर में ठंड का कहर जारी। लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। पंजाब में भी एक परिवार इससे निपटने के लिए एक कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। ताकि उनको कुछ गर्मी आ सके। लेकिन सुबह तक चाचा-भतीजे मौत हो चुकी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जरा सी लापरवाही से हुई चाचा-भतीजे की मौत
दरअसल, यह घटना पटियाला के राजपुरा इलाके में शनिवार रात हुई। जहां एक परिवार ने अंगीठी को कमरे में ले जाकर रख दिया और घर के चारों लोग आराम से सो गए। लेकिन कमरा चारों तरफ से बंद होने से अंगीठी का धुआं कहीं बाहर नहीं निकल पाया। धुएं के कारण दम घुटने से चाचा मोहम्मद अफरीदी और उसके भतीजे शाबाद की मौत हो गई। वहीं परिवार के बाकी के लोगों का इलाज जारी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनको बंद कमरे में अंगीठी रखने वाली लापरवाही नहीं करनी चाहिए थी। 

पूरा परिवार पड़ा था बेसुध
रविवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर से धुआं ही धुंआ निकल रहा है। लेकिन घर का कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा। लोगों ने जाकर उनके घर का दरवाजा खोला तो पूरा परिवार बेसुध पड़ा था। उन्होंने किसी तरह सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। अफरीदी के बेटे सोनू और मोसीन बेसुध का उपचार चल रहा है। पुलिस ने धारा 174 की कार्यवाही की है।