पंजाब के फाजिल्का में दिल दहलाने वाली घटना। 5 साल पहले हुई थी मृतक की शादी। आए-दिन होता था पति-पत्नी में झगड़ा। गुस्से में मायके चली गई थी पत्नी। 

फाजिल्का. पंजाब के फाजिल्का जिले के सजराणा में एक वेटेनरी डॉक्टर ने अपने तीन साल के बेटे के संग नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक पत्नी के झगड़ालू बर्ताव से दु:खी था। मृतक छिन्दर पाल (27) माछीराम लाहोरिया गांव का रहने वाला था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुस्से में मायके चली गई थी पत्नी
मृतक के भाई रेशम सिंह ने बताया कि छिंदरपाल की शादी 5 वर्ष पूर्व राजपाल से हुई थी। दम्पती की 2 महीने की बेटी और है। पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा होता था। सुलह कराने कई बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन समस्या बनी रही। मई में राजपाल झगड़े के बाद बेटी को लेकर मायके चली गई थी।

कहा जा रहा है कि राजपाल ने पति के खिलाफ पुलिस में घरेलू प्रताड़ना की शिकायत करने की धमकी दी थी। छिंदरपाल इसी बात से परेशान था। उसने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बेटे अनमोल को रस्सी से सीने से बांधकर नहर में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह दोनों के शव नहर से बरामद हुआ। 

सुसाइड नोट में बताई पीड़ा..
मृतक के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें पत्नी और ससुरालवालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। रेशम सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी राजपाल कौर, ससुर महिंदर सिंह, सास परमजीत कौर, नानी सास महिंदरो बाई व मामा ससुर जगदीश कुमार पर मुकदमा दर्ज किया है।