पंजाब के फिरोजपुर में एक महिला के साथ दरिंदगी की गई है। दरिंदों ने पहले महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया उसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।

फरीदकोट(Punjab). पंजाब के फिरोजपुर में एक महिला के साथ दरिंदगी की गई है। दरिंदों ने पहले महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया उसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला फ़िरोजपुर के पास जीरा-मोगा रोड का है। सड़क किनारे एक बदहवास हालत में एक महिला मिली। महिला के कपड़ों पर जगह-जगह खून के धब्बे थे जो उसके साथ किसी हैवानियत की ओर इशारा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए फरीदपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नाजुक अंगों पर थे गंभीर चोट के निशान
डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता के गुप्तांग पर गहरे घाव के निशान थे और सिर पर गहरी चोट लगी थी। होश आने पर उसने बताया कि आरोपी और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे मारपीट की। आरोपी उसे जीरा-मोगा के नजदीक सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। मृतका के भाई ने बताया कि उन्होंने बहन को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। उसकी सिर की चोट ठीक नहीं होने पर उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां 29 दिसंबर की रात को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मल्लांवाला पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को नामजद कर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की पड़ताल में जुटी हुई है।हांलाकि अभी तक तीनों आरोपी फरार हैं। बताया ये भी जा रहा है कि युवती अपने पति की मौत के बाद कुछ समय तक मुख्य आरोपी के साथ ही उसके घर पर रहती थी। ऐसे में पुलिस मामले के हर एंगल को समझने में लगी हुई है।