राजस्थान में 8 नवंबर को एक लड़की की शादी हुई थी। वह किसी तरह अपने ससुराल तो आ गई, लेकिन वो अपने हरियाणा के प्रेमी अमित शर्मा को नहीं भुला पाई और फिर 22 नवंबर को अपने ससुराल से भाग गई। जहां दोनों ने एक होटल में जाकर जहर खा लिया।

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान). कहते हैं एक बार अगर किसी ने आपकी मांग में सिंदूर भर दिया तो वह जिंदगी भर आपका हो जाता है। लेकिन राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने सिंदूर तो पति के नाम का लगाया, लेकिन शादी के 14 दिन बाद वो बेवाफाई कर गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भुला पाई दुल्हन
दरअसल, 8 नवंबर को एक लड़की की शादी हुई थी। वह किसी तरह अपने ससुराल तो आ गई, लेकिन वह अपने हरियाणा के प्रेमी अमित शर्मा को नहीं भुला पाई और फिर 22 नवंबर को ससुराल से भाग गई। जहां बाहर उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था। युवती ने अपनी मांग में तो पति के नाम का सिंदूर भर रखा था। लेकिन उसके दिल में प्रेमी था, जिसको वह बेहद प्यार करती थी।

मरने के लिए होटल में बुक किया था कमरा
दोनों ने फिर चितौड़गढ़ के एक होटल में एक कमरा बुक कर किया। इसके बाद मंगलवार रात एक साथ दोनों ने जहर खा लिया। जिसमें मौके पर प्रेमी की मौत हो गई। वहीं युवती की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा-हम साथ में सल्फास लेकर आए थे।