27 साल का नरेश अपने दोस्त राम मारवार (25) के साथ गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा लगाने पहुंचा था। उस वक्त उनके परिजन भी साथ थे।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित आन्यौर गांव में गोवर्धन परिक्रमा लगाने पहुंचे दो युवक संकर्षण कुंड में नहाते वक्त डूब गए। हालांकि एक युवक को लोगों ने बचा लिया। उसे गंभीर हालत में आगरा के एसएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त मृतक के परिजन भी वहां मौजूद थे। गुरु पूर्णिमा पर यहां मेला लगता है।
पुलिस के मुताबिक, 27 साल का नरेश और उसका दोस्त 25 साल का राम मारवाह जैसे ही नहाने के लिए कुंड में उतरे, वे डूबने लगे। जब उनके साथ आए परिजनों ने उन्हें डूबते देखा, तो चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को बाहर निकाला। हालांकि नरेश को बचाया नहीं जा सका। दोनों भरतपुर के पास नदवई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred