राजस्थानी एक्ट्रेस ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा- अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो 'मैं मर जाऊंगी...मुझे जिंदा नहीं रहना...मेरी मेहनत का ये फल मिलेगा, यह मैंने सोचा भी नहीं था। दरअसल कुछ दिन पहले एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसको कुछ लोगों ने उनका बताया था।

जोधपुर (राजस्थान). राजस्थानी एक्ट्रेस प्रिया गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा- अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो 'मैं मर जाऊंगी...मुझे जिंदा नहीं रहना...मेरी मेहनत का ये फल मिलेगा मैंने सोचा भी नहीं था। दरअसल कुछ दिन पहले एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसको कुछ लोगों ने उनका बताया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका स्टेटमेंट
दरअसल, इस अश्लील वीडियो के जरिए लोगों का कहना था कि यह वीडियो प्रिया गुप्ता का है। जब इसको लेकर एक्ट्रेस ने पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते वह सोमवार को फेसबुक पर लाइव आकर लोगों को अपना दर्द बता रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा-मुझे बदनाम करने वालों का खुलासा नहीं हुआ तो में सुसाइड कर लूंगी। मेरा पुलिस से यही निवेदन है कि उस इंसान को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। नहीं तो आज जो मेरे साथ हुआ कल आपकी बहन-बेटी के साथ भी हो सकता है। क्योंकि लोगों के मुझ पर सवाल उठ रहे थे कि अगर यह वीडियो मेरा नहीं है तो मैं लाइव क्यों नहीं आई। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

राजस्थान में बहुत लोकप्रिय हैं प्रिया
बता दें कि, प्रिया गुप्ता एक राजस्थानी एक्ट्रेस, डांसर और हास्य कलाकार हैं। उन्होंने काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह पीजी फिल्म्स नाम से प्रिया अपनी टीम के साथ म्यूजिक और वीडियो के लिए काम करती हैं। प्रिया राजस्थान में बहुत लोकप्रिय हैं।